अनूपपुर: पसला के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
जिले के पसला के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे 28 वर्षीय अर्पण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे में अर्पण चौधरी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।