फिरोज़ाबाद: न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार के चलते इनोवा कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक शख्स की मौत, दूसरा गंभीर घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के न्यू वाईपास रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। इनोवा कार नें बाइक सवार दो लोगो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कांताप्रसाद की मोके पर ही मौत हुयी है। जबकि उसका साथी अनिल गंभीर रूप सें घायल हुआ है।जिसको इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। वही मोके पर पहुंची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।