फिरोज़ाबाद: धातरी रोड पर चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को रौंदा, हालत नाजुक, साइकिल हुई दो टुकड़े
थाना सिरसागंज क्षेत्र के धातरी रोड पर शुक्रवार तड़के सवा पांच बजे क़रीबन तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसा सिरसागंज पब्लिक स्कूल के पास हुआ। धातरी खेरई निवासी मुकेश सब्जी बेचने जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल दो टुकड़ों में बंट गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।