सबलगढ़: रामपुर कलां मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरी बाइक, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
सबलगढ़ रामपुर कलां मार्ग पर सिंगल सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बनी। जानकारी के अनुसार सुनहरा निवासी सुरेंद्र धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से रामपुर की ओर जा रहे थे। तभी घाटी पर सामने से आ रहे बड़े वाहन की तेज रोशनी के कारण उन्हें सड़क साफ दिखाई नहीं दी और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई