सतना के पतौड़ा में पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला,पीड़ित अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
सतना के पतौड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जान लेवा हमला हो गया है,जिसका सतना जिला अस्पताल में इलाज जारी है घायल व्यक्ति पतौड़ा निवासी शिवदत्त सिंह बताया जा रहा है,घायल ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर जब सतना से अपनी दवा करवाकर गांव लौट रहा था तभी रास्ते में अभिषेक सिंह दीपेंद्र सिंह,एवम राघवेंद्र सिंह ने रास्ता रोक कर जान लेवा हमला कर दिया।