ग्राम बड़खुरा में घर के बाहर खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल CHC अमरपाटन में भर्ती
ऊँचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़खुरा में घर के बाहर खड़े पुरषोत्तम दास गुप्ता नामक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी।जिसमें वह घायल हुए।ईलाज हेतु परिजनों द्वारा पुरुषोत्तम दास को CHC अमरपाटन लाया गया था।जहाँ से डॉ ने ईलाज बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर किया हैं।वही घटना के बाद से अज्ञात बाइक सवार फरार बताया जा रहा हैं।