फूलपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से फेरी व्यवसायी गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसे में एक फेरी व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अहरौला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।