लालगंज: धसड़ा निवासी युवक की गुजरात के भरूच शहर में सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेलर ने ऑटो को मारा टक्कर
लालगंज थाना के धसड़ा गांव निवासी राजा राम सरोज का एकलौता पुत्र 24 वर्षीय पवन कुमार की गुजरात के भरूच शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर घर आ रहे हैं। पिता ने बताया कि 3लड़कियों में एक मात्र पुत्र पवन कुमार थे।