कैंपियरगंज: गोरखपुर-सोनौली फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की हुई मौत, पीपीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली फोरलेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रायपुर निवासी सतीश कुमार 9 जून की शाम मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सतीश को सीएचसी जंगल कौड़िया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।