उमरेठ: तिघरा में पुल के समीप तेज रफ्तार कार पलटी
बडी दुर्घटना टली, कार के चारो पहिए हुए उपर
उमरेठ थाना क्षेत्र के तिघरा में तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना शनिवार को चार बजे के आसपास की है। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। एक बडी दुर्घटना टल गई।घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार उमरेठ की ओर से आ रही थी। तिधरा में कार अनियंत्रित हो गई। कार को युवक चला रहा था। कार अचानक अनियंत्रित हुई और सडक से नीचे उतरकर पलट गई। कार के चारो पहिए उपर हो गए।