बरवाडीह: बरवाडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त
बरवाडीह थाना क्षेत्र के हेठगा पंचायत स्थित होरीलोंग गांव में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया। वनपाल रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गश्ती के दौरान टीम को होरीलोंग स्कूल के सामने खेत में बोरा में रखा अवैध बीड़ी पत्ता दिखाई दिया। सूचना के आधार पर शनिवार सुबह छापेमारी कर सभी 16 बोरे जब्त कर लिए गए।