बरेली: बरेली में अल हिंद हॉस्पिटल की दीवार भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला
बरेली के सेटेलाइट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अल हिंद हॉस्पिटल की दीवार अचानक पड़ोसी के घर में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित आशीष वर्मा का आरोप है कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रबंधन और मालिक से दीवार की हालत को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात को लगातार नजरअंदाज किया