शहर के कर्मा रोड स्थित चहका गांव में एक युवक के साथ रात्रि 8 बजे मारपीट की घटना घटी है। इस मारपीट घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान गांव के ही उमेश यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। घायल राहुल ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।