गोगरी: जमालपुर में पुलिस और दंडाधिकारी को मौजूदगी में किया जा रहा निजी जमीन का घेराबंदी
गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर में शुक्रवार की दोपहर एक बजे दंडाधिकारी के रूप में श्रम पर्वतन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार एवं पुलिस की मौजूदगी में निजी जमीन का घेराबंदी किया जा रहा है। गोगरी एसडीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। दरअसल में जमालपुर निवासी काशी नाथ ने एसडीओ को आवेदन देकर कहा था कि उनके जमीन पर कार्य करने में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।