लगातार बारिश के बीच उफनते गधेरे पर मुस्तैद रही पाटी पुलिस, सुरक्षित कराई आवाजाही
जनपद चम्पावत में लगातार हो रही वर्षा के कारण दिनांक 09.07.2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज़ बहाव के साथ उफान पर आ गया, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।
👉स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों एवं वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोका। पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की।