शनिवार 31 जनवरी दोपहर 1:00 बजे के आसपास जानकारी देते हुए श्री खिरोध सरदार ने बताया की नामांकन एवं फार्म खरीदने के लिए आज तीसर दिन हो चुका है लेकिन अभी तक वार्ड संख्या 33 का मतदाता सूची उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर काफी ज्यादा दिक्कत आ रही है। समय रहते मतदाता सूची उपलब्ध नहीं होने से नॉमिनेशन करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।