रायबरेली: प्यारेपुर के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर लगने से ई रिक्शा एवं कई साइकिल व एक बुलेट हुई क्षतिग्रस्त, दो व्यक्ति घायल
पिक अप अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे चाय की दुकान के सामने खड़े हुए वाहनों से जा टकराया। हादसे में दो व्यक्ति घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। तथा खड़ी हुई चार साइकिल एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही हादसे को देख चाय की दुकान से लोग पीछे की तरफ भाग निकले, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।