परैया की जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री सरिता कुमारी ने बिहार प्रदेश के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से शनिवार को मुलाकात की। जहां साथ में भाजपा नेता विनय कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA व BJP पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।