महनार: महनार के एसडीओ और एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ खेली होली, गुलाल-अबीर लगाकर दी एक-दूसरे को बधाई
होली का त्यौहार आज पूरे देश मे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इस दौरान महनार एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को दिन के करीब 1 बजे अधिकारियों के संग होली खेली।अधिकारियों ने गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि होली का त्योहार सौहार्द का है। इसे सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए।