महनार: महनार रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी
महनार रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के समीप बुधवार को मिले एक अज्ञात युवक की शव का पहचान दूसरे दिन गुरुवार की देर शाम 6 बजे तक नही हुई है।बताया गया कि बुधवार को 25 से 26 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया था जिसके बाद घटना की सूचना पर पंहुची महनार थाना की पुलिस शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है ।