राठ: अमगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराई, सवार व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | Mar 30, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगाँव मोड़ के आगे नीलगाय से टकराकर तेज रफ्तार कर का संतुलन बिगड़ गया। तथा कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिससे हुए हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की झांसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।