सिवनी: सिवनी में जन समस्या निवारण संस्थान ने दिया सेवा का संदेश, पौधरोपण कर किया रक्तदान
Seoni, Seoni | Aug 2, 2026 सिवनी में जन समस्या निवारण संस्थान ने द टॉपर्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार को स्कूल परिसर में फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। वहीं इसके उपरांत संगठन के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया गया।