कोडरमा: हनुमान जन्मोत्सव पर झुमरी तिलैया में गूंजे भजन, हवन और प्रसाद, दो दिवसीय जयंती महोत्सव का समापन
झुमरी तिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल जी की फैक्ट्री परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न भजन मंडलियों और गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।