डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर रानीगंज नगर स्थित प्रखंड परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा एवं पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।