दरभंगा: फैज हत्याकांड पर सियासत तेज, मंत्री जमा खान पहुंचे पीड़ित परिवार के घर,न्याय का दिया भरोसा
दरभंगा के चर्चित फैज हत्याकांड को लेकर सत्ताधारी दल भी सक्रिय हो गया है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद, जदयू नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले। मंत्री ने घटना को जघन्य बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।