मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित प्राचीन अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ भगवान शिव की विशेष आराधना का क्रम प्रारंभ हो गया है। गुरुवार को श्रावण मास के प्रथम दिवस से मंदिर में भगवान अम्बिकेश्वर महादेव को प्रतिदिन 5100 बिल्व पत्र अर्पित करने का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ है।