फारबिसगंज में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में तोड़-फोड़ की। गुरुवार को 12 बजे के करीब बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है।