नरवल थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भाभी पर गोली चलाने के आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया जान से मारने की नीयत से उसने गोली चलाई थी ।आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।