मध्यप्रदेश के बड़वाह मे 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा शनिवार को नगर में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।महासभा के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने सुबह ग्यारह बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जी जयंती हर्षौल्लास से मनाई जाएगी।