आलोट में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया, जहां 266 रुपए प्रति बोरी की सरकारी दर के बजाय 350 रुपए में खाद बेची जा रही थी। शिकायत पर तहसीलदार पंकज पवैया ने ताल रोड स्थित डबल लॉक संस्था के पास से एक टेंपो में लदी चार बोरी यूरिया जब्त की और विक्रेता कैलाश बैरागी को मौके से पकड़ा। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौका पंचनामा तैयार किया।