नवागढ़ क्षेत्र के पचेड़ा गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों, निर्माण की समय-सीमा तथा प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास का निर्माण समय पर पूर्ण करना अनिवार्य है।