ताखा: ताखा में किसानों का छह दिवसीय धरना समाप्त, मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा, रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई
*ताखा में किसानों का छह दिवसीय धरना समाप्तः मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा, रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई* आपको बताते चले आज दिन शनिवार दोपहर समय करीब 1 बजे ताखा में किसानों का छह दिवसीय 'डेरा डालो-घेरा डालो' आंदोलन समाप्त हो गया है। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम श्वेता मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।