जागरगुंडा: सुकमा का मिनपा स्वास्थ्य केंद्र NQAS में जिला नंबर-1, 94.93% अंकों के साथ नया कीर्तिमान
Jagargunda, Sukma | Jun 11, 2026
सुकमा के मिनपा उप स्वास्थ्य केंद्र ने NQAS प्रमाणन में 94.93% अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्र नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफाइड हो चुके हैं। सुकमा अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जा रहा है।