बेंगाबाद: डीसी रामनिवास यादव ने आयुष सेवाओं की समीक्षा की, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और नियमित ओपीडी पर दिया जोर।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।