फारबिसगंज: फारबिसगंज के रिकटगंज में श्री श्री 108 बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित
फारबिसगंज के रिकटगंज स्थित श्री श्री 108 बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम में विधायक मनोज विश्वास शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को 12 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।