खरगोन जिले के अहिरखेड़ा स्थित काकड़ फलिया में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शनिवार को प्लास्टिक टंकी में हीटर लगाकर कच्ची शराब बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 82 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर महुआ लहान जब्त किया गया है।