घंसौर: अनियंत्रित होकर गिरी मोटरसाइकिल, चालक गंभीर रूप से घायल
Ghansaur, Seoni | Apr 21, 2026 अनियंत्रित होकर गिरी मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 को निचली गांव के पास एक सड़क हादसे मे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार रामकृष्ण यादव 45 वर्ष पिता हावी लाल यादव निवासी निचली गांव अपनी मोटरसाइकिल से घंसौर की ओर जा रहे थे इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं