ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव से निकली बेतवा नदी में अवैध मौरंग खनन के दौरान मौरंग का टीला ढहने से घायल हुए एक मजदूर की इलाज के दौरान देर रात कानपुर में मौत हो गई। मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। सवेरे परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। सहुरापुर गांव निवासी रंजीत निषाद 40 वर्ष मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता