फतेहपुर: आढ़ावल गांव में सुबह से लगा भीषण जाम, ग्रामीणों में आक्रोश, आधा दर्जन गांव के जाने का रास्ता प्रभावित
फतेहपुर जिले के ललौली के आढ़ावल खदान के रास्ते मे सैकड़ो ट्रक जाम में फसे होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जा रहा है शुक्रवार की सुबह से जाम लगा हुआ है लेकिन इस जाम को खुलवाने के प्रयास नही किया जा रहा है। खदान से निकलने वाले मोरंग भरे ट्रकों की वजह से आवाजाही ठप पड़ी हुई है