गाजीपुर में नए वर्ष के जश्न को लेकर गाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी शेखर सिंह और भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल रूट मार्च किया गया। इस दौरान कई होटलों और रेस्टोरेंट्स की जांच भी की गई।