गोमाना दरवाजा बाहर स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेला और प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।