मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो का चियांकी में किया गया स्वागत,चंद्रशेखर सिंह छोटू ने किया नेतृत्व
झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का रविवार दोपहर दो बजे पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में मेदिनीनगर आगमन पर चियांकी में स्वागत किया गया। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने पार्टी सुप्रीमो के साथ पहुंचे पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत समेत अन्य का भी स्वागत हुआ।