शाहनगर: पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी ने मड़वा घाटी कटिंग एवं सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
पवई विधानसभा कुआंताल परिक्षेत्र अतंर्गत ग्राम मड़वा से रैपुरा सड़क पर मड़वा घाटी कटिंग एवं सड़क निर्माण करीब लगभग 4.5 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रहा है जिसका भूमिपूजन पवई विधानसभा के लाडले विधायक प्रहलाद सिंह लोधी ने किया, पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी ने कहा घाटी की कटिंग और सड़क बन जाने से क्षेत्र वासियों को रैपुरा,कटनी जाने में आसानी होगी