शाहनगर: आम के पेड़ के नीचे बैठे दो भाइयो और एक बहन पर गिरी आकाशीय बिजली घटना में बहन की हुई दर्दनाक मौत दोनो भाई गंभीर घायल
पन्ना जिले में आज तेज गरज के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। इसी द्वारा जिले के गुन्नौर थाना अंतर्गत ग्राम मुड़वारी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई वही मृतिका के दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती करवाया गया है