आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे के पास नाला निर्माण में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाले का पानी रोके बिना ही पानी के बीच ईंट व सीमेंट डालकर निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं, जबकि नगर निगम अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल हैं। जांच की मांग तेज हो रही है।