दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया जहां डकारों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बरेली जनपद के ऑनला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का रहने बाला है। पुलिस ने मृतक मुनेंद्र पुत्र मदनपाल के शव को कब्जे में ले सुबह 7बजे पोस्टमार्टम को भेजा है