चंदला: कितपुरा में तालाब घाट का भूमिपूजन, राज्यमंत्री अहिरवार ने किया जनसंवाद
गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे चंदला विधानसभा के ग्राम पंचायत कितपुरा में ₹8 लाख की लागत से बनने वाले तालाब घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने जनता से आत्मीय संवाद भी किया। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।