बंडा: ग्राम बगपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत
Banda, Sagar | Jun 24, 2026 ग्राम बगपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर करीब 3 बजे जोरदार बारिश हो रही थी 17 वर्षीय ललित पटेल घर के बाहर खेल रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।