बौंसी: वंदे मातरम गाने के 150 वर्ष पूरे होने पर बाराहाट थाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित
Bausi, Banka | Nov 7, 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार करीब 1:00 बजे बाराहाट थाना परिसर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगवाई बाराहाट बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता एवं थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने की। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ बैंड पार्टी की उपस्थिति ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया।