अनूपपुर: भोलगढ़ के जंगल में भीषण आग, धुएं से घिरा पहाड़ी इलाका
जिले के अनूपपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 से लगे भोलगढ़ के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में दूर-दूर तक धुआं फैल गया, जिससे हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगल में आग तेजी से फैलती चली गई और पहाड़ी क्षेत्र तक पहुंच गई ।